पीलीभीत। पीलीभीत (Pilibhit) लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिम्मेदार तमाशा देख रहे हैं। इन पर लगाम लगना चाहिए, तभी तो विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। ताज्जुब है कि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो जाते हैं, लेकिन किसानों को अपनी किडनी बेचकर कर्जा चुकाना पड़ता है।
पढ़ें :- Viral-बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट करने की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग
बहेड़ी क्षेत्र से सांसद ने गुरुवार को कई गांवों में जनसंवाद करते हुए कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या का सरकार को स्थायी समाधान करना चाहिए। तंज कसते हुए बोले कि जिन्होंने किसानों के वोट लिए हैं, आज वो चुप बैठे हैं। वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य यह है कि बेटे की उम्र के अफसरों से सामने गरीबों, बुजुर्गों को अपने काम के लिए साहब कहकर झुकना पड़ता है। हम आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। बहेड़ी केसर चीनी मिल (Bahedi Kesar Sugar Mill) किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर रही है।
अफसरों-नेताओं के बेटे सरकारी स्कूलों में पढ़ें
सांसद ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में निजी बिल पेश किया। इसमें एक ऐसा कानून बनाकर अधिकारियों, नेताओं पर अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही गई थी। इसमें उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने और सरकारी अस्पतालों में इलाज का प्रावधान था। इतना कर देने से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में एकदम सुधार आ जाएगा।
अपात्रों के राशन कार्ड बनाने की शिकायत
पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा
गोरीखेड़ा गांव (Gorikheda Village) में लोगों ने खाद्य विभाग (Food Department)की शिकायत की सांसद से की। बताया कि अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं और गरीब परेशान हैं। सांसद ने ग्राम राठ, चराई डांडी, चुरैली, रोहिनिया, घाटगांव, उन्हनी जागीर, चौडेरा, गोरी खेड़ा, भूड़ा बहादुरपुर, देवीपुरा, जहुरगंज, मुड़िया नवी बख्श आदि का गांवों में जनसंवाद किया।