Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी चिंतित, फोन कर जाना हालचाल

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी चिंतित, फोन कर जाना हालचाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार पीजीआई में चल रहा है। रविवार रात तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल से पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कल्याण सिंह के तबीयत खराब होने की जानकारी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे रविवार मुलाकात की थी।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

वहीं, सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कॉल किया और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने को कहा है। लखनऊ पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को आज लगभग सायं 5:30 पर संजय गांधी पीजीआई के के आईसीयू में भर्ती किया गया।

वे लगभग पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है। पूर्व में विद्यमान उनकी कई व्याधियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें CCM के गहन चिकित्सा यूनिट में रखा गया है।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement