Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर

यूपी: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीते शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद कई जिलों में हिंसा हुई थी। प्रयागराज (Prayagraj) में उपद्रवियों ने सबसे ज्यादाा बवाल किया था। यहां पर आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं थीं। पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रयागराज हिंसा (Prayagraj Violence) के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर बुलडोजर भी चला। वहीं, कल यानी 17 जून को जुमे की नमाज है, जिसके कारण पुलिस-प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।

पढ़ें :- अमित शाह का ममता बनर्जी सरकार पर निशाना, बोले-ये लोग कटमनी चलाते हैं और घुसपैठ कराकर अपना वोट बैंक बनाते हैं

शहर का माहौल ना खराब हो और किसी तरह की कोई हिंसा और उपद्रव ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। वहीं, शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट एम के पांडेय ने ब्रीफ करते हुए जवानों को हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

वहीं, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार (ADG Law and Order Prashant Kumar) का कहना है कि, कल की नमाज की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क धर्मगुरुओं से किया गया है। सभी से सहयोग ​भी मिल रहा है। वर्तमान में हमारी सभी धर्मगुरुओं और शांतिप्रिय लोगों के साथ बैठक हुई है। बता दें कि, पिछले शुक्रवार यानी 10 जून को प्रदेश के कई जिलों में बवाल हुआ था।

प्रयागराज के अलावा सहारनपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी और जालौन में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। वहीं, हिंसा में शामिल उपद्रवियों की शिनाख्त कर पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी पुलिस अभी तक 357 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

 

Advertisement