नई दिल्ली। यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अभ्यार्थियों के इस विरोध प्रदर्शन को अब विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिलने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं। और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं। ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी ‘नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं’।
लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं।
और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं।
ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी ‘नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं’। pic.twitter.com/rjnrdu2ViQ
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2024
इससे पहले प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, Re-Exam, Re-Exam…. बस एक बार सोच कर देखिए-50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रू का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड जारी हुए। और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर? उनके परिवारों पर?
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ऐसा ही RO Exam में हुआ। पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और Re-Exam की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।
इसके साथ ही लिखा कि, कौन कराता है ये पेपर लीक? कैसे होता है ये पेपर लीक? चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता? जहां एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े!