बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले (Barabanki District) की उमरापुर तालुक पंचायत कंधईपुर में नारी सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में चौपाल लगाई गई। इसमें नारी सुरक्षा पर चर्चा की गई नारी सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090 व 181 पर चर्चा की गई पुलिस ऑफिसर व ग्राम प्रधान व ग्रामवासी शामिल हुए।
पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
इस अवसर पर एसएसआई राजकुमार पटेल व एसआई मानसी ,कांस्टेबल रंजना देवी ,कांस्टेबल बालेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, कांस्टेबल आनंद कोतवाली रामसनेहीघाट (Kotwali Ramsanehi Ghat) जिला बाराबंकी (Barabanki District) चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय महिलाओं, छात्राओं और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चौपाल के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के सरल तरीके सिखाए। साथ ही, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना और पॉक्सो एक्ट जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति हमारी सतत प्रतिबद्धता है।