लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) के लिए उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से, इस वजह से बदली परीक्षा तारीख
परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Controller of Examinations, Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने जानकारी देते हुए कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 29.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- siupexam25.com/si2025petadmit…
अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।