लखनऊ। यूपी सरकार (UP Government) ने टोल टैक्स (Toll Tax) की दरों को लेकर जनता को राहत दी है। प्रदेश के चारों एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं बढ़ाया जाएगा। यूपीडा (UPDA) ने टोल टैक्स (Toll Tax) की नई लिस्ट जारी कर दी है।
पढ़ें :- ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल के सीईओ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग
कहा गया है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway), पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) , बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) की टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। केवल भारी निर्माण वाहनों समेत कुछ अन्य वाहनों की टोल दरों में 15 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।