Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक किया एक्टिव

UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक किया एक्टिव

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। वैसे उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि को दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 32,679 उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

पढ़ें :- NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक

उम्मीदवार इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

अब UP Police Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

पढ़ें :- आगरा: किराएदार के कमरे में रखे कनस्तर से मिला, मकान मालिक की बेटी का शव, आरोपी फरार

लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

अब आप इसका प्रींट आउट निकाल सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारी शामिल हो सकती है:

कब होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 08, 09 और 10 जून, 2026 को पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। 09 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा 07 जून को जारी किया जाएगा।

पढ़ें :- Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी

कितने पदों पर होगी भर्ती?

राज्य में इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 13093 पद जनरल कैटेगरी के लिए, कुल 3264 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, कुल 8818 पद ओबीसी के लिए, कुल 6857 पद एससी के लिए और कुल 647 पद एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Advertisement