Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPPSC ने जारी किया APO मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC ने जारी किया APO मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा (preliminary examination) में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: पत्नी की हत्या के बाद मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस वायरल, लिखा: पत्नि चीट कर रहीं..

28 जून से शुरू होगी परीक्षा

आयोग की अधिसूचना के अनुसार, एपीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जून से 30 जून तक किया जाएगा। इस परीक्षा का एकमात्र केंद्र लखनऊ बनाया गया है। आपको बता दे कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर कुल 2,856 अभ्यर्थी सफल हुए थे जो मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए इस तीन दिवसीय परीक्षा में बैठेंगे।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है—

पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: बैंक अफसर ने पत्नि को दिनदहाड़े गोली मारी, घर जाकर बहन की जान ली, फिर खुद को भी मारी गोली

28 जून 2026 को सुबह 09:00 AM से 12:00 PM के सत्र में सामान्य हिंदी और दोपहर 02:30 PM से 04:00 PM के सत्र में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद 29 जून 2026 को सुबह 09:00 AM से 10:30 AM सामान्य ज्ञान और दोपहर 02:30 PM से 05:30 PM के सत्र में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर का पेपर होगा। फिर अगले दिन 30 जून 2026 को सुबह 09:00 AM से 12:00 PM के सत्र में साक्ष्य अधिनियम और अंतिम सत्र 02:30 PM से 05:30 PM में अन्य अधिनियम की परीक्षा ली जाएगी।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीकों का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं—

सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं फिर लिंक का चयन करें और होमपेज पर दिए गए Download Admit Card या एपीओ मेंस एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर अपना ओटीआर नंबर (One Time Registration) और जन्मतिथि भरें। साथ ​ही अपना लिंग चुनें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद Download Admit Card बटन पर क्लिक करें और जैसे ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखे वैसे ही इसे सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

पढ़ें :- लखनऊ के गोमतीनगर में दिनदहाड़े महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी...

आयोग के निर्देशानुसार, अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। क्योंकि परीक्षा कक्ष के गेट परीक्षा समय से 45 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID, etc) और उसकी एक फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

Advertisement