Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPTET Exam 2026 : यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा, शासन ने जारी किया आदेश

UPTET Exam 2026 : यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा, शासन ने जारी किया आदेश

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी (Awadhesh Kumar Tiwari, Special Secretary, Higher Education Department) ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी किया है।

पढ़ें :- यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, तो ब्यूरोक्रेसी से लेकर आम लोग हुए इस फैसले से हैरान

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा (UPTET Exam 2026) में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथियों के लिए विशेष अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देशित किया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई तत्काल की जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा (Director General of School Education) , सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (Secretary, Basic Education Council, Prayagraj) तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (District Basic Education Officers) को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।

 

पढ़ें :- प्रवक्ता संवर्ग भर्ती परीक्षा : नौ व 10 मई को 624 पदों के लिए 4.64 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Advertisement