US-Canada Trade Deal : अमेरिका और कनाडा बीच ट्रेड डील कैंसिल हो गई। इसी के साथ दो राष्ट्रों के बीच व्यापार को लेकर भविष्य की राहों में रोड़े आ गए। अमेरिका और कनाडा के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर बातचीत आखिरी समय में विफल रही। इस व्यापार वार्ता के विफल होने के बाद अमेरिका ने कनाडा से इंपोर्ट होने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिका इस नये फैसले पर
पढ़ें :- भारत पर अमेरिका का नया दबाव! रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ वाला बिल पास
अमेरिका के नए रूख पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप सरकार को आड़े हाथ लिया और पलटवार करने की चेतावनी भी दी।
खबरों के अनुसार, ट्रेड डील की जानकारी देते हुए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने बताया कि कनाडा ने पहले जिन शर्तों पर सहमति जताई थी, अब उन समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया है।
PM मार्क कार्नी ने कहा, अमेरिका द्वारा शर्तों में बदलाव किया गया
दूसरी ओर, कनाडा के Prime Minister Mark Carney ने अमेरिकी रुख को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अंतिम समय में अमेरिका द्वारा शर्तों (Terms) में बदलाव किया गया जो न सिर्फ अनुचित और इंप्रैक्टिकल (Inappropriate and impractical) थे, बल्कि इससे किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा होता है।
गौरतलब है कि कनाडा पर लगाया जाने वाला US tariffs बुधवार को आधी रात से लागू होने वाला था, लेकिन बातचीत जारी रखने के लिए ट्रंप प्रशासन ने समय-सीमा तीन दिन के लिए बढ़ा दी थी। इसके बावजूद दोनों पक्ष तय समय के भीतर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।