US Plane Crash : अमेरिका में आयोवा से मिनेसोटा जा रहा एक छोटा विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर गिर गया जिससे एक घर में आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि मकान में रह रहे लोगों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है लेकिन मकान नष्ट हो गया है।
पढ़ें :- Bangladesh Bus Accident : पद्मा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से 23 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
खबरों के अनुसार, एसओसीएटीए टीबीएम7 विमान शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:20 बजे घर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एकल-इंजन वाले ‘सोकाटा टीबीएम7’ विमान में कितने लोग सवार थे। एजेंसी ने बताया कि विमान ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और वह ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना के संबंध में जांच कर रहा है।