नई दिल्ली। ईरान युद्ध के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने प्रशासन में लगातार शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा रहे हैं। इसी बीच, एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन (US Secretary of the Navy John Fallon), अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज (US Army Chief General Randy George) और अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी (Attorney General Pam Bondi) के बाद एफबीआई प्रमुख काश पटेल (FBI Chief Kash Patel) को हटा सकते हैं। काश पटेल (Kash Patel) अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर अत्यधिक शराब सेवन और अनियमित आचरण के आरोप लग रहे हैं।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
पॉलिटिको की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस (White House) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगातार नकारात्मक खबरों और बढ़ते विवादों के काश पटेल (Kash Patel) को लेकर माहौल खराब है और ट्रंप उनसे परेशान हैं। हालांकि, इस मामले पर व्हाइट हाउस (White House) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इन आरोपों और रिपोर्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।