Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Vice President JD Vance : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के मार्च के अंत में भारत आने की संभावना

US Vice President JD Vance : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के मार्च के अंत में भारत आने की संभावना

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Vice President JD Vance : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी समाचार पत्र पोलिटिको’ के मुताबिक, वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ भारत आएंगे। बकौल रिपोर्ट, उप-राष्ट्रपति बनने के बाद वेंस अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उप-राष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा होगी।

पढ़ें :- Japanese general election : जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू , हिमपात के बीच मतदान सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए चुनौती

उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका चले गए थे। भारत की यह यात्रा उषा वेंस की “सेकेंड लेडी के रूप में अपने पैतृक देश की पहली यात्रा होगी।” उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक वकील हैं। उषा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी रॉबर्ट्स और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट के तत्कालीन अमेरिकी अपील कोर्ट के जज ब्रेट कैवनघ के लिए क्लर्क के रूप में भी काम किया है। उनके पास येल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री भी है, जहां वे गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलर थीं।

Advertisement