Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Weather : विनाशकारी हवाओं के चलते वाशिंगटन में सरकारी दफ्तर बंद, दो लाख घरों की बत्ती गुल

US Weather : विनाशकारी हवाओं के चलते वाशिंगटन में सरकारी दफ्तर बंद, दो लाख घरों की बत्ती गुल

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Weather : मौसम की बेरुखी के चलते  अमेरिका में सरकारी कार्यालय बंद हो गए।  राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राजधानी में बवंडर और विनाशकारी हवाओं के साथ बड़े ओले गिर सकते हैं। अमेरिका में मौसम के नए स्ख ने कामकाज की गति पर असर डाला है। वॉशिंगटन डीसी में  विनाशकारी हवाओं के चलने से सैकड़ों पेड़ गिर गए।

पढ़ें :- Vote Of Confidence In Nepal Parliament : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में  विश्वास मत जीत लिया

खबरों के मुताबिक मैरीलैंड और वर्जीनिया में लगभग 200,000 घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। वहीं दक्षिण और मध्य-अटलांटिक राज्यों में कम से कम 800,000 घरों की बिजली कट गई है।

संघीय उड्डयन प्रशासन ने तूफान के चलते प्रस्थान करने वाली उड़ानों को न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, फिलाडेल्फिया, अटलांटा और बाल्टीमोर के एयरपोर्ट्स पर रोकने का आदेश दिया है। जिसके चलते सैकड़ों उड़ाने प्रभावित हुई हैं। एफएए ने कहा कि वह जितना संभव हो सके तूफानों के आसपास विमानों का मार्ग बदल रहा है। वॉशिंगटन क्षेत्र में पुस्तकालय, संग्रहालय, राष्ट्रीय चिड़ियाघर, पूल और अन्य नगरपालिका और संघीय सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

Advertisement