Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand ByPoll Result: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस को मिली जीत

Uttarakhand ByPoll Result: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस को मिली जीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand ByPoll Result: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट बसपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ से तबाही, अखिलेश यादव बोले-सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही

बता दें कि, प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला जीत दर्ज की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शमिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 8254 वोटों से पीछे छोड़ा था, लेकिन भंडारी के भाजपा में आने के बाद पार्टी इससे भी बड़ी लीड की उम्मीद कर रही थी।

 

पढ़ें :- नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन हमेशा से आतंकवाद का पोषक रहा : अमित शाह
Advertisement