Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी समेत पांच विधायक बनें नए मंत्री

Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी समेत पांच विधायक बनें नए मंत्री

By Abhimanyu 
Updated Date

Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल में खजान दास और भारत सिंह चौधरी सहित पांच विधायकों को शामिल किया गया, जिससे राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

पढ़ें :- किशाऊ बांध परियोजना क्या है? CM धामी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात! किशाऊ बांध पर 6 राज्यों में बनी सहमति

मंत्रिमंडल का विस्तार के दौरान रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और मदन कौशिक का नाम शामिल है। इन विधायकों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेवानिवृत्त) ने शपथ दिलाई।

बता दें कि लोकभवन में कैबिनेट विस्तार के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। प्रदीप बत्रा नैनीताल से, राम सिंह कैड़ा से और मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक हैं।

Advertisement