Uttarakhand UCC Bill Introduced : उत्तराखंड विधानसभा में आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक (UCC Bill) पेश कर दिया है। यूसीसी बिल (UCC Bill) सदन में पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। लंच के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- West Asia Crisis: अमेरिकी वायुसेना का KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर विमान पश्चिमी इराक में क्रैश, विमान में सवार छह क्रू सदस्य में से चार की मौत
देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किए जाने के बाद विधानसभा के अंदर विधायकों ने ”वंदे मातरम और जय श्री राम” के नारे लगाए। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सवालों से बचना चाहती है। सरकार यूसीसी पर कुछ छिपा रही है। सरकार सवालों का सामना नहीं कर सकती है इसलिए सरकार जल्दीबाजी कर रही है।