India ‘A’ tri-series : भारत ए टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ट्राई सीरीज में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब तक वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं। श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और भारत ए के बीच खेली जा रही सीरीज में वैभव ने शुरुआत तो आक्रामक अंदाज में की है, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं।
पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय
श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन 14 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले इसी टीम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके।
IPL की फॉर्म दोहरा नहीं पा रहे वैभव
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में बल्ले से धमाल मचाया था। ऑरेंज कैप समेत कई बड़े पुरस्कार जीतने के बाद उन्हें भारत ए टीम में मौका मिला। हालांकि ट्राई सीरीज में अब तक उनकी तीन पारियों में कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।
Tri Series:
पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बड़ी छलांग,करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे
Vaibhav Sooryavanshi (so far)
14 (12) v SL
44 (22) v AFG
21 (14) v SL Today* pic.twitter.com/OlBgYevF2S— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) June 15, 2026
डेब्यू से पहले बढ़ा दबाव
पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी
वैभव सूर्यवंशी का नाम आयरलैंड दौरे के लिए संभावित भारतीय टीम में चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। लेकिन लगातार छोटी पारियां उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
अगले मैच पर टिकी नजरें
ट्राई सीरीज में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में वैभव के बल्ले से कुल 79 रन निकले हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उनके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी आक्रामक शुरुआत को लंबी पारी में बदलना होगा। अफगानिस्तान ए के खिलाफ अगला मुकाबला उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है।