नई दिल्ली: आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का है। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान (God of Cricket) कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर को जब पहली बार साल 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, तब उनकी उम्र 16 साल 181 दिन थी। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा था लेकिन अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनसे भी कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाकर इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।