नई दिल्ली। भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज (India-Afghanistan T20 Series) का मंच सज चुका है। इस ऐतिहासिक सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जाने हैं। यह सीरीज ऐतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत को उन्हीं के घर पर होस्ट करने जा रही है। इस सीरीज का मेजबान भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर रहने वाली है। सूर्यवंशी जहां जाते हैं, वहां लाइमलाइट चुरा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में आज रविवार, 13 सितंबर को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू होने वाला है?
पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंटरनेशनल मंच पर अपना पहला कदम वैसे तो जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रख दिया था, मगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अपना पहला मैच भारत में खेलने वाले हैं। ऐसे में यह पल वैभव सूर्यवंशी और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 6 ही मैच खेले हैं, जिसमें 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भारतीय सरजमीं पर पहली बार खेलने वाले हैं तो वह अपने इन रिकॉर्ड्स में चार चांद लगाना चाहेंगे। 15 साल के इस लेफ्टी बल्लेबाज ने भारतीय मैदानों पर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट के दौरान खूब तबाही मचाई है।
जानें कितने बजे शुरू होगा IND-AFG पहला टी20
पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन का भी चयन हुआ है, जिन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया था, जहां सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। हालांकि अब सैमसन सूर्यवंशी के लिए खतरा नहीं है। देखना होगा कि अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन को मौका देती है तो वह कहां खेलेंगे।