Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में छात्रों पर बर्बरता: अखिलेश बोले-भाजपा के ऐतिहासिक पतन का यही बनेगा कारण

प्रयागराज में छात्रों पर बर्बरता: अखिलेश बोले-भाजपा के ऐतिहासिक पतन का यही बनेगा कारण

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रयागराज (Prayagraj) में अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें पुलिस की बर्बराता उजागर हो रही है। विपक्ष दल भी इस घटना को लेकर भाजपा सरकार को घेरने में जुट गए हैं। अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भाजपा सरकार  (BJP government) पर बेला हमला बोला है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है।’

गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा किया जाए : प्रियंका गांधी
इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, रेलवे एनटीपीसी व ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े युवाओं पर दमन की जितनी निंदा की जाए, कम है। सरकार तुरंत दोनों परीक्षाओं से जुड़े युवाओं से बात करके उनकी समस्याओं का हल निकाले। छात्रों के हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और सर्च की कार्रवाई पर रोक लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने के चलते उनको नौकरी से प्रतिबंधित करने वाला आदेश वापस लिया जाए। प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मेरी अपील है कि सत्याग्रह में बहुत ताकत होती है। शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह के मार्ग पर चलते रहिए।

 

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Advertisement