Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varun Gandhi Corona positive: वरुण गांधी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Varun Gandhi Corona positive: वरुण गांधी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Varun Gandhi Corona positive: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सख्ती शुरू हो गयी है। इसी बीच पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा सासंद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

रविवार को वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ट्वीट कर बताया है कि, चुनाव प्रचार के लिए 3 दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वरुण ने कहा कि चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कोरोना का बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। बता दें कि, दो दिवसीय दौरे के बाद वरुण गांधी दिल्ली लौटे तो उन्होंने अपनी जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद वरुण गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि, बीते कुछ महीनों से वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपने ही सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। अक्सर वो अपनी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते रहते हैं। किसान आंदोलन से लेकर कई अन्य मुद्दों पर वो मुखर होकर अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

 

 

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान

 

Advertisement