Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : डस्टबिन को घर के इस कोने में रखना चाहिए, सुख समृद्धि के साथ घर के सदस्यों की तरक्की होने लगती है

Vastu Tips : डस्टबिन को घर के इस कोने में रखना चाहिए, सुख समृद्धि के साथ घर के सदस्यों की तरक्की होने लगती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : साफ सफाई जीवन महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सजा हुआ घर सभी को आकर्षित करता है। साफ सुथरे घर का प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में भी साफ सफाई को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। वास्तु के अनुसार, घर की सकारात्मक उर्जा घर के सदस्यों  के साथ आस पास के लोगो को प्रभावित करती है। मान्यता के अनुसार अगर घर में किसी सामान को सही दिशा में नहीं रखा जाता है तो इसका विपरीत परिणाम नुकसानदायक हो सकते हैं।आइये जानते वास्तु के अनुसार घर के डस्टबिन को किस जगह रखना चाहिए।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कूड़ेदान को कभी भी घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही घर के मुखिया को तनाव हो सकता है।
2.वास्तु अनुसार जब घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखा होगा तब आपके लिए नौकरी और करियर के अवसर कम हो जाएंगे। घर में झाड़ू और कूड़ेदान आदि 3.भवन के ईशान कोण एवं पूजा गृह के निकट नहीं होने चाहिये। पूजा घर की सफाई हेतु झाड़ू और पोछा अलग अलग होना चाहिये।
4.वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को हर दिन साफ करना चाहिए। डस्टबिन को खुला नहीं रखना चाहिए। मंदिर के पास डस्टबिन को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

Advertisement