Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सूखे फूलों को घर के किसी भी कमरे में न रखने दें, जानिए घर में किस तरह के पौधे लगाने चाहिए

Vastu Tips : सूखे फूलों को घर के किसी भी कमरे में न रखने दें, जानिए घर में किस तरह के पौधे लगाने चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : पेड़ पौधों की सुंदरता सबको मोहित करती है। खिले खिले फूल और उसकी सुगंध सबका मनमोह लेती है। कुछ पेड़ पौधे घर परिवार के लिए शुभ होते है। कुछ पौधों का घर में नकारात्मक असर पड़ता है। घर के अंदर लगाने वाले पौधों के बारे में वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि इन्हें सही दिशा में लगाने पर ही घर में पौधों का असर देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे घर के वास्तु दोष को ठीक करते है। इन पौधों के लगे रहने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइये जानते है उन पौधों के बारे में जिनसे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

1.मुरझाए हुए पौधे घर में नहीं रखने चाहिए।
2.तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
3.घर के बाहर वहीं नीम, मनी प्लांट आदि भी शुभ माने जाते हैं।
4.अनार का पेड़ घर के आंगन में लगाना शुभ माना गया है, लेकिन ध्यान रहे घर की इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाएं।
5.बरगद का पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है। बरगद का पेड़ घर की पश्चिम दिशा में होना अशुभ होता है।
6.वास्तु के अनुसार घर के आंगन में किसी तरह का कांटेदार पौधा लगाना सही नहीं है।
7. सूखे फूलों को घर के किसी भी कमरे में न रखने दें।

Advertisement