Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई घर में भूलकर न करें ये गलतियां, होती है धन की हानि

Vastu Tips : रसोई घर में भूलकर न करें ये गलतियां, होती है धन की हानि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : भारतीय जीवन शैली में रसोई घर जीवन का मुख्य आधार है। रसोई घर से जन और मन दोनों को पोषण मिलता है। रसोई को लेकर प्राचीन काल से ही बहुत शोध हुए है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक , रसोई घर में कुछ बातों का ध्यान न रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का डेरा जम जाता है। घर के सदस्यों पर विपदा आने लगती है।घर में धन आने के स्रोत पर बुरा असर पड़ने लगता है।आइये जानते है उन कारणों के बारे में जिनसे रसोई घर में नकारात्मक शक्तियों का डेरा जम जाता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रसोई का स्थान आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) माना गया है। इस स्थान पर रसाई होने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
2.वास्तु शास्त्र के अनुसार झूठे बर्तनों को अधिक देर तक रसोई घर में नहीं रखना चाहिए।
3.बिना नहाए धोए रसोई घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।इससे अन्नपूर्णा नाराज होती है जिससे कारण धीरे धीरे घर के भंडार खाली होने शुरू हो जाते है।
4.दूध उबालते समय उसे धीमी आंच पर रख कर पकाएं। क्योंकि दूध उबालने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
5.रोटी हमेशा लकड़ी के चकले पर ही बेल कर बनाएं।
6.रसोई में कोई भी टूटा बर्तन, बेकार का सामान या कूड़ा-कचरा जमा ना हो।

Advertisement