Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Vastu Tips For Plants : घर के एंट्री गेट पर लकी पौधे , नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं

Vastu Tips For Plants : घर के एंट्री गेट पर लकी पौधे , नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips For Plants :  घर में पौधा लगाना सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि लाने का प्रयास हैं। माना जाता है कि यदि इन पौधों को सही दिशा में लगाया जाए तो इनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। वास्तु के मुताबिक घर के एंट्री गेट पर कुछ खास पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, कुछ खास पौधे मेन गेट पर लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। वहीं गलत दिशा में रखे गए पौधे लाभ नहीं दे पाते हैं।

पढ़ें :- पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग साइकिल पर हुए सवार, बोले-बरेली से भाजपा को पूरी तरह कर दूंगा समाप्त

वास्तु शास्त्र में लकी पौधे
 तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे उत्तर-पूर्व दिशा (North east) में या मेन गेट के पास लगाना शुभ है। इससे घर में शांति, स्वास्थ्य और धन की वृद्धि होती है।मां तुलसी की पूजा से वातावरण शुद्ध रहता है।

बैंबू
लकी बैंबू को वास्तु में काफी शुभ माना जाता है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। 5 डंठल स्वास्थ्य, 7 डंठल धन और 9 डंठल सौभाग्य लाते हैं। इनडोर प्लांट के रूप में यह कम देखभाल में भी हरा-भरा रहता है और समृद्धि का प्रतीक है।

नीम
यह रोगों से बचाव करता है और खराब ऊर्जा को रोकता है। आयुर्वेद और वास्तु दोनों में नीम को पवित्र माना गया है।

स्नेक प्लांट
विशेषज्ञ एरेका पाम और स्नेक प्लांट को काफी कारगर बताते हैं। ये ऑक्सीजन बढ़ाते हैं और हवा साफ करने में भी सहायक होते हैें।

पढ़ें :- Viral Kavita Mahto :  साड़ी पहन कर नंगे पाव दौड़ने वाली वायरल कविता महतो का सपना टूटा, हिम्मत को लोग सराह रहे हैं
Advertisement