Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : अशोक के पेड़ के लिए इन नियमों को जानना जरूरी, नहीं रहेगी पैसों की कमी

Vastu Tips : अशोक के पेड़ के लिए इन नियमों को जानना जरूरी, नहीं रहेगी पैसों की कमी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : वास्तु दोष दूर करने के लिए वनस्पतियां बहुत कारगर सिद्ध होती है। घर के अंदर और घर के बाहर कुछ सकारात्मक उर्जा देने वाले पेड़ पौधे को लगा घर की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पेड़ पौधों से वास्तु दोष दूर होता है। सनातन धार्मिक गंथों में पेड़ का जिक्र कुछ ऐसा ही मिलता है जिनका इस्तेमाल पूजा पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए किया जाता है। घर की सजावट के लिए अशोक का पेड़ लगाया जाता है। इस पेड़ को लेकर वास्तु के कुछ नियम है जिन्हें ध्य़ान में रखना जरूरी होता है। आईये जानते हैं।

पढ़ें :- 24 सितंबर 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, आर्थिक लाभ की बढ़ेंगी संभावनाएं

वृक्ष के उपाय
अशोक का  पौधा शोक यानी दुख को अपने आप में सोख लेता है। जिससे सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है आपको आसपास दुख और दरिद्रता नहीं आएगी। अशोक का पौधा मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर करता है।

जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां सारे काम बड़ी आसानी से पूरे होते हैं। इन घरों में बिना किसी रूकावट के काम  शुभ तरीके तरीके से पूरे होते हैं।  अशोक के पेड़ की जड़ को पूजा स्थल पर रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

Advertisement