Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : किचन से टूटे बर्तन और दवाइयां तुरंत निकाल दें,पड़ता है बुरा असर

Vastu Tips : किचन से टूटे बर्तन और दवाइयां तुरंत निकाल दें,पड़ता है बुरा असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन में खुशहाली बनाए रखने लिए नाना प्रकार के जतन करने पड़ते है। घर परिवार में छोटी छोटी वस्तुएं बहुत बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस कारण से घर की रसोई में नकारात्मकता बढ़ाने वाली वस्तुएं दोष उत्पन्न करती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ वस्तुएं किचन में रखने से परिवार को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आइये जानते है इनके बारे में।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

  दवाइयां- किचन में दवाइयां रखना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि किचन में दवाइयां रखने से व्यक्ति भोजन की तरह दवाइयां खाने लगता है। उसे एक के बाद एक कई बीमारियां घेर लेती हैं। खासतौर पर घर के मुखिया पर सबसे ज्यादा बुरा असर होता है।

किचन में टूटे बर्तन- किचन में टूटे हुए बर्तन दुख का कारण बन सकते है। टूटे हुए बर्तन घर में कंगाली लाते हैं। उन्हें तत्काल हटा दें। ऐसा करने से घर में झगड़े-कलह पढ़ते थे।

किचन में मंदिर- किचन में कभी भी किचन नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्‍त्र के अनुसार यह बहुत अशुभ होता है। किचन में कई बार लहसुन-प्याज आदि का तामसिक भोजन बनता है, जिससे भगवान की मूर्ति या तस्वीर वहां रखी होने से घर में नकारात्मक बढ़ती है। देवी-देवता नाराज होते हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement