1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) पर मतदान से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ( Uttrakash Maurya) ने  शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस ज्वाइन करने पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने उनका स्वागत किया।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) पर मतदान से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ( Uttrakash Maurya) ने  शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस ज्वाइन करने पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने उनका स्वागत किया।

पढ़ें :- 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर हमला करके अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे...' राहुल गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पलटवार

सपा विधायक मनोज पांडेय (SP MLA Manoj Pandey) के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडेय (Manoj Pandey) के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डाइवर्ट करने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि सपा विधायक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। खुद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं।

रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। उनके लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी शुक्रवार को प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया था। राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि कांग्रेस रायबरेली सीट जीत लेगी पर अमेठी में चुनाव फंसा हुआ है। भाजपा के लिए अब ये आसान नहीं रह गया है।

पढ़ें :- गोरखपुर में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषड़ आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...