Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. वास्तु टिप्स: पैसों की कमी से बचने के लिए घर में रखनी चाहिए ये 5 चीजें

वास्तु टिप्स: पैसों की कमी से बचने के लिए घर में रखनी चाहिए ये 5 चीजें

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

हर कोई चाहता है। कि उसके घर में कभी भी पैसों की कमी न हो और वह जीवन में सफल हो। इसके लिए सभी बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी महत्व होता है। और सबसे बढ़कर देवी लक्ष्मी की कृपा संबंधित व्यक्ति पर होनी चाहिए। इसलिए मां की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु उपायों को अपनाना जरूरी है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

इन्हीं वास्तु उपायों में से एक है। घर की तिजोरी। आमतौर पर तिजोरी सबके घर में होती है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है। कि वो इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। घर की तिजोरी या अलमारी में कुछ पैसे के साथ कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। घर में पैसों की कमी नहीं होगी। साथ ही आप पर माता की कृपा भी बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं। कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें तिजोरी या अलमारी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी

कुबेर यंत्र

वास्तु शास्त्र में बहुत प्रभावी माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए इसे घर की तिजोरी या आलमारी में जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप श्री यंत्र भी रख सकते हैं।

कमल का फूल
कमल का फूल देवी लक्ष्मी के सबसे प्रिय फूलों में से एक है। इसलिए पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा इस फूल को घर की तिजोरी में भी रखना चाहिए। यह देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत है, साथ ही उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। लेकिन कमल का फूल रखने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही यह सूख जाए इसे तुरंत बदल दें।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

हल्दी की गांठ
वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी की एक गांठ भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है। इसके लिए बस हल्दी की एक गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।

भोजपत्र
भोजपत्र को तिजोरी में रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके लिए पहले लाल चंदन को पानी में घोलकर स्याही की तरह इस्तेमाल कर मोर पंख की कलम बनाकर अखंड भोजपत्र पर श्री लिख दें। श्री लिखकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें।

दर्पण
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगा दर्पण भी नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। इसलिए तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा में शीशा लटकाएं या छोटा शीशा रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होगी।

लाल कपड़ा
लाल कपड़े को लक्ष्मी जी का पहनावा माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तिजोरी या अलमारी में लाल रंग का कपड़ा बांधकर रखें। इससे आमदनी भी बढ़ेगी।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
Advertisement