Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips :  दर्पण के प्रयोग से खुल सकती है बंद किस्मत, घर में इस दिशा में लगाना चाहिए

Vastu Tips :  दर्पण के प्रयोग से खुल सकती है बंद किस्मत, घर में इस दिशा में लगाना चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : मानव जीवन की सबसे खूबसूरत वस्तु है दर्पण। दर्पण को उसकी विशेषताओं के कारण जीवन के हर क्ष़े में महत्व मिला है। ज्योतिष शास्त्र में दर्पण के उपयोग से भाग्य को सुनहरा बनाने की बात बतायी गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दर्पण के उपयोग से ऊर्जा का संतुलन किया जा सकता है। आइये जानते घर में दर्पण लगाने के वास्तु नियम क्या है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1. मकान में टूटा दर्पण नहीं रखना चाहिए। टूटी तस्वीर या दर्पण को अपशकुन माना जाता है।
2.उत्तर दिशा में दर्पण लगाना बहुत शुभ होता है। उत्तर दिशा धन  के देवता कुबेर की दिशा है। इस दिशा को ऊर्जावान और सकारात्मक रखना ज़रूरी है।
3. बाथरूम में दर्पण पूर्व या उत्तर दीवारों पर होने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता को दूर करने और सजीवता लाने में मदद मिलती है। घर के सदस्यों सेहत ठीक रहती है।
4.वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो दर्पण एक दूसरे के सामने नहीं लगने चाहिए, इससे बैचौनी बढ़ सकती है।
5.अच्छी सेहत और शांति से सोने के लिए बेडरूम में दर्पण लगाने से बचे। वास्तु के अनुसार, अगर बेडरूम में शीशा है तो उसे बेड के सामने नहीं होना चाहिए।

Advertisement