लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
जानलेवा शौक!#लखनऊ| 17 साल का नैतिक बिजली विभाग के अफसर का बेटा था. बाइक रेसिंग का शौक था. शहर में बाइकर्स के साथ स्टंट और रेसिंग के दौरान उसकी बाइक एक स्कूटी से छूकर अनियंत्रित हो गयी.
नैतिक की हादसे में मौत हो गयी है. pic.twitter.com/LSbFrfsx7t
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 16, 2026
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क इलाके में सुबह तीन किशोर बाइक लेकर निकले। 17 साल का नैतिक 12 वीं का छात्र था जो बुलेट पर सवार था। दूसरा आदित्य श्रीवास्तव कावासाकी पर। तीसरा कृष्ण सिंह अन्य बाइक पर। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य और नैतिक में रेस लगी। नैतिक के आगे एक अन्य स्कूटी सवार आ गया। उससे बाइक टकराई और फिर डिवाइडर में भिड़ी। उनके पीछे आ रहे आदित्य और कृष्ण भी गिरे। नैतिक का सिर फट गया था और उसकी मौत हो गई। आदित्य और कृष्ण को चोटें आई हैं।