Daryl Mitchell took an auto ride : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा ज़ोर शोर से उठाया था, लेकिन उनका प्रोपेगेंडा कोई काम नहीं आया और उल्टा बांग्लादेश को ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल का एक ताजा वीडियो दोनों क्रिकेट बोर्ड के मुंह पर करारा तमाचा है।
पढ़ें :- एशियन गेम्स में टीम इंडिया के रुकने का अलग इंतजाम, BCCI ने क्यों उठाया बड़ा कदम? सामने आई वजह
दरअसल, न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इस वक्त गुजरात के अहमदाबाद में है, जहां पर उन्हें शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। इस मैच से पहले कीवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल अपनी पति के साथ अहमबाद में घूमते निकले थे। इस दौरान उनके साथ कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं थे। यही नहीं दोनों ने ऑटो रिक्शा की भी सवारी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की उन दावों की पोल खोल दी है, जिसमें उन्होंने भारत में सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। हालांकि, इन दोनों देशों में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी रहती हैं। साल 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर हुआ आतंकी हमला इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसके अलावा, बांग्लादेश में खराब हालातों को देखते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 को यूएई शिफ्ट करना पड़ा था।
New Zealand’s Daryl Mitchell living his best life on an Indian rickshaw ride!
No fear, just cheers!
pic.twitter.com/9bjW0gZAuX पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह
— naman sharma (@namansh11141280) February 14, 2026