Basti Pawan Singh News : भोजपुरी स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं और उनके कार्यक्रम में कोई बवाल न हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। इसी कड़ी में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान एक युवक को स्टेज से नीचे फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बस्ती जिले का है, जहां पर एक फैन ने स्टेज पर मौजूद भोजपुरी स्टार के पास जाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने उसे रोका और स्टेज से नीचे फेंक दिया।
पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
दरअसल, बस्ती में रविवार शाम मां शांति सेवा संस्थान की ओर से कांवड़ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। कांवड़ियों और दर्शकों का उत्साह अचानक चरम पर पहुंच गया और ये लोग बैरियर पार कर मंच की ओर बढ़ने लगे। तभी एक युवक स्टेज पर पहुंचने की कोशिश करने लगा, जहां पवन सिंह मौजूद थे। उसने भोजपुरी सिंगर के पास जाने की कोशिश की, क्योंकि वह पवन सिंह और उनकी मां की तस्वीर को उन्हें देना चाहता था। लेकिन, तभी स्टेज पर मौजूद बाउंसर, पुलिस कर्मी व कुछ नेताओं ने मिलकर उसे उठाया और स्टेज से नीचे फेंक दिया।
हालांकि, पवन सिंह ने जब ये देखा तो वह आगे बढ़े और उन्होंने अपने फैन को स्टेज पर बुलाया एक एक तस्वीर खिंचवाकर उसे खुशकर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस तरह स्टेज पर चढ़ने की कोशिश को गलत ठहरा रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में मशहूर गायिका कल्पना पटवारी समेत कई कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए और स्थानीय दर्शक कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे। लेकिन, पुलिसकर्मियों के लिए भीड़ को काबू करना बड़ी चुनौती बना रहा।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर पवन सिंह का कार्यक्रम था। उसी दौरान पवन सिंह को चाहने वाला एक व्यक्ति स्टेज पर चढ़ गया था।
तभी स्टेज पर मौजूद बाउंसर, पुलिस कर्मी व कुछ नेताओं ने मिलकर उसे उठाया और स्टेज से नीचे फेंक दिया। उसके बाद पवन सिंह ने उसे… pic.twitter.com/58YxjIeynU
पढ़ें :- Viral Video: उत्तरी दिल्ली के संगम विहार इलाके का खौफनाक वीडियो वायरल, 18 महीने के मासूम पर आवारा कुत्ते ने किया हमला
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) August 10, 2026