Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral-चमत्कार से युवक की बची जान, जाको राखे साईयां मार सके न कोए…

Video Viral-चमत्कार से युवक की बची जान, जाको राखे साईयां मार सके न कोए…

By santosh singh 
Updated Date

वडोदरा। जाको राखे साईयां मार सके न कोए…ये कहावत गुजरात के वडोदरा जिले के युवक सिद्धराज सिंह महिदा (Siddhraj Singh Mahida) पर बिल्कुल सटीक बैठती है। गुजरात के वडोदरा जिले में एक अजीब हादसे में 20 साल के एक युवक सिद्धराज सिंह महिदा (Siddhraj Singh Mahida) की जान चमत्कारिक तरीके से बच गई। नंदेसरी ब्रिज (Nandesari Bridge) से गुजर रहे मोपेड सवार को एक अनजान गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी। युवक उछलकर ब्रिज की दीवार पर गिर गया। किस्मत से, उसकी शर्ट ब्रिज पर लगे बिजली के खंभे में फंस गई और 20 फुट ऊंचे ब्रिज पर लटके युवक का हाथ पकड़कर लोगों ने उसे बचा लिया।

पढ़ें :- India's Got Latent 2 : पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट,देखें Video Viral

युवक काफी देर तक हवा में लटका रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। युवक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें :- जमुई में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस का ऐक्शन तेज, वीडियो शेयर करने वालों की अब खैर नहीं
Advertisement