1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO : U-19 एशिया कप फाइनल में भारतीय शेरों ने उठाई ट्रॉफी, Gen-Z का जश्न अंदाज खूब चर्चा में रहा ‘भारत माता की जय…’

VIDEO : U-19 एशिया कप फाइनल में भारतीय शेरों ने उठाई ट्रॉफी, Gen-Z का जश्न अंदाज खूब चर्चा में रहा ‘भारत माता की जय…’

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस बीच मोह‍ित उल्वा और सी वेंकट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। टीम ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस बीच मोह‍ित उल्वा और सी वेंकट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ट्रॉफी उठाई और फिर उसे अपने साथियों के साथ साझा किया। इसके बाद टीम ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस बीच जश्न का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी सी वेंकट और मोह‍ित उल्वा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाते नजर आए। वीडियो में टीम इंडिया के स्टाफ के सदस्य दोनों खिलाड़ियों को वहां से ले जाते दिख रहे हैं।

पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

आखिरी गेंद पर मोह‍ित ने दिलाई जीत

मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 339 रन बनाकर एक विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी, तब मोह‍ित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका जड़कर भारत को चैंपियन बना दिया।

पढ़ें :- Video-लखनऊ विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग , दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...