1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया है। खबर है कि यहां एक विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। खास बात है कि हादसे के समय विमान यात्रियों से भरा हुआ था। हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया है। खबर है कि यहां एक विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। खास बात है कि हादसे के समय विमान यात्रियों से भरा हुआ था। हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, जांच की जा रही है कि हवाई पट्टी पर इस तरह की चूक क्यों हुई। एक दिन पहले ही तकनीकी खामी के चलते इंडिगो प्लेन डायवर्ट (IndiGo Plane Diverted) किया गया था।

पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

द कश्मीर टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची एक IndiGo फ्लाइट  विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा विमान की पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हुआ है। अधिकारियों ने जानकारी दी है, ‘सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी को चोटें नहीं आईं हैं।’ इस हादसे के बाद एयरपोर्ट के यातायात पर कोई असर नहीं हुआ है और विमानों की उड़ान सुचारू रूप से जारी है।

पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा फैसला, शिकायत अपीलीय समिति को दिया 15 दिन का समय

क्यों हुआ यह हादसा रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि 6E 225 (VT-NOG) को बे 6 पर पहुंचाया जा रहा था और उस दौरान विमान खंभे से टकरा गया। यह घटना सुबह 9 बजकर 2 मिनट के आसपास हुई है। अधिकारियों ने कहा, ‘जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा और इस चरण पर कारण के बारे में कोई अंतिम बाद नहीं कही जा रही है।’

दूसरी फ्लाइट में पायलट हो गया बीमार दोहा से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान को पायलट के बीमार पड़ने के बाद गुरुवार को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। यह उड़ान (6ई 1302) ए321 विमान के जरिए संचालित की जा रही थी।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालक दल के सदस्यों में से एक को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने के कारण दोहा से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।

विमानन कंपनी ने कहा कि विमान के मस्कट में उतरने के बाद संबंधित चालक दल के सदस्य का चिकित्सकीय दल ने उपचार किया और अब उनकी हालत बेहतर है। यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान और चालक दल की नई टीम की व्यवस्था की गई है।

पढ़ें :- Video-लखनऊ विकास नगर में महावीर इंटर कॉलेज स्कूल के पास जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग , दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...