Terrorists involved in Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए हमले में शामिल संदिग्ध स्थानीय आतंकियों के खिलाफ सेना बड़ा अभियान चल रही है। इसी कड़ी में सेना बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के त्राल के गोरी इलाके में एक आतंकी के घर को बम से उड़ा दिया, जबकि दूसरे संदिग्ध के घर को बुलडोर से ढाह दिया गया।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान के दौरान हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख के मोगामा स्थित घर की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बॉक्स मिला। इस बॉक्स से तार बाहर निकले हुए थे। प्रारंभिक जांच में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का संदेह हुआ। मौके पर पहुंची सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की इंजीनियरिंग टीम ने बम की पुष्टि की। सेना ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉक्स को स्थल पर ही नष्ट किय, जिससे तेज विस्फोट हुआ।
VIDEO | House of terrorist Asif Sheikh, who was allegedly involved in Pahalgam terror attack, was blown up in Jammu and Kashmir's Tral. More details awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KQLGoPRpgf
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
— Press Trust of India (@PTI_News) April 25, 2025
आसिफ शेख को पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन शेख के त्राल स्थित घर का एक हिस्सा जोरदार धमाके से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस धमाके का वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल थोकर के अनंतनाग के बिजबेहरा, स्थित घर को भी बुलडोजर से गिरा दिया।