झांसी। यूपी के झांसी जिले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते होते टल गया। ग्वालियर से प्रयागराज जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस मगरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बोलेरो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक ने समय रहते कूदकर जान बचा ली।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रेन मगरपुर के पास पहुंची। इस दौरान एक बोलेरो कार पटरी पार कर रही थी। ट्रेन के ड्राइवर के पास ब्रेक लगाने का समय नहीं था और कार सीधे इंजन से टकरा गई।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस की चपेट में आई बोलेरो, परखच्चे उड़े#झांसी बुलेरो से चालक कूदकर भागा,मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार कर रही थी बोलेरो
झांसी प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित झांसी मंडल के मगरपुर रेलवे स्टेशन के पास का मामला। #sirfsuch #jhasi #news pic.twitter.com/WuErtbcrYk— ठाkur Ankit Singh (@liveankitknp) April 17, 2025
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
टक्कर के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटाया गया।झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसा मगरपुर स्टेशन के पास हुआ, जहां फाटकएक साल पहले ही बंद कर दिया गया था। बोलेरो कार के ट्रैक पर पहुंचने का कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है। आरपीएफ द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई।