Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO-बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार आज मना रहे हैं 91वां जन्मदिन ,‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से लेकर ‘चल छैयां छैयां ’ तक सुने गाने

VIDEO-बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार आज मना रहे हैं 91वां जन्मदिन ,‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से लेकर ‘चल छैयां छैयां ’ तक सुने गाने

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार 18 अगस्त सोमवार को अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके शानदार गानों के बारे में। गुलजार ने बतौर गीतकार कई बेहतरीन गाने  लिखे, जो आज भी लोगों के जुबां पर हैं। गुलजार साहब द्वारा लिखे गए गीत क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी बड़े गौर से सुनते हैं? उनके शब्दों में वो जादू है, जो हर पीढ़ी को अपना दीवाना बना लेती हैं। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनके बेहतरीन गाने।

पढ़ें :- ‘जन नायकन’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, इस दिन होगी केस की सुनवाई

तुम आ गए हो नूर आ गया

यह गाना 1975 में आई फिल्म ‘आंधी’ का है, जिसमें संजीव कुमार और सुचित्रा सेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ‘तुम आ गए हो नूर आ गया’ गीत गुलजार द्वारा लिखा गया था और इसे आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने।

आने वाला पल जाने वाला है

पढ़ें :- उर्वशी रौतेला को मिला एक लाख गुलाबों का अनोखा तोहफ़ा, देखकर हुईं भावुक

ये गीत 1979 में आई फिल्म ‘गोलमाल’ का है। गुलजार द्वारा लिखे गए इस गाने को किशोर कुमार द्वारा गाया गया था। इसे आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था।

तेरे बिना जिंदगी से सिकवा तो नहीं

यह गाना भी ‘आंधी’ फिल्म का है। इस गीत को आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने। यह गाना आज भी लोगों द्वारा गुनगुनाया जाता है।

पढ़ें :- 'जन नायकन' की रिलीज का मामला: राहुल गांधी बोले-फिल्म को रोकने का प्रयास तमिल संस्कृति पर है हमला

चल छैयां छैयां

मणिरत्नम के निर्देशन में साल 1998 में ‘दिल से’ फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। ‘चल छैंया छैंया छैंया छैंया’ गाना सपना अवस्थी सिंह और सुखविंदर सिंह द्वारा गया था। गुलजार साहब द्वारा लिखा गया यह गाना आज भी प्रसिद्ध है।

कजरा रे कजरा रे

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘बंटी बबली’ फिल्म का गाना ‘कजरा रे कजरा रे’ काफी मशहूर हुआ था। इस गीत को अलिशा चिनाई, शंकर महादेवन और जावेद अली ने मिलकर गाया है।

पढ़ें :- 'Border 2' में काम करना चाहते थे सुनील शेट्टी, बोले- अगर उनका किरदार ज़िंदा रहता वह फिल्म में जरूर लौटते

ऐ अजनबी

‘दिल से’ फिल्म का गाना ‘ऐ अजनबी’ भी गुलजार साहब द्वारा लिखा गया था। इस गीत को उदित नारायण और महालक्ष्मी ने आवाज दी थी।

नैना ठग लेंगे

साल 2006 अजय देवगन, सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत ‘ओमकारा’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘नैना ठग लेंगे’ गायक राहत फतेह अली खान द्वारा गया था।

तुझसे नाराज नहीं जिंदगी

पढ़ें :- सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का अजीबो-गरीब दावा, बोले-भगवान श्री राम थे समाजवादी, वनवास में PDA से ली मदद, बीजेपी वालों ने चुगली कर मां सीता को घर से निकलवाया

नसीरुद्दीन शाह और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत ‘मासूम’ फिल्म का यह गाना ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, जिसे अनूप घोषाल द्वारा गाया गया था। इसके अलावा इसे कंपोज आर डी बर्मन साहब ने किया था और लिखा गुलजार ने था।

Advertisement