कानपुर। कानपुर के हैलेट अस्पताल (Halet Hospital) में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय (Office of the Chief Superintendent) के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने तीमारदार के साथ हाथापाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला (Principal of GSVM Medical College Dr. Sanjay Kala) ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।