Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

By Abhimanyu 
Updated Date

Kuldeep Yadav’s Wedding Video : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। उत्तराखंड के मसूरी स्थितसेवाय होटल में शाम छह बजे से शादी की रस्‍में शुरू होंगी। शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्‍मीद है, जबकि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी, कोच और सिलेक्टर्स पहले से मसूरी पहुंच चुके हैं। इस बीच, कुलदीप और वंशिका के संगीत सेरेमनी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पढ़ें :- KKR के कप्तानी निर्णय पर मोहम्मद कैफ की सलाह—रिंकू सिंह को बनाओ फ्यूचर लीडर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम हुए कुलदीप और वंशिका के संगीत और कॉकटेल समारोह के दौरान, क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ पूरे उत्साह से डांस किया। दिल्ली से आए सूफी गायक और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी इस कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस  दी। होटल परिसर में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। इस समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुलदीप की संगीत सेरेमनी में फील्डिंग कोच टी. दिलीप पूरे जोश में नाच रहे थे। किसी ने उन्हें पहले कभी इस तरह नहीं देखा होगा।

पढ़ें :- कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ मसूरी से हुए रवाना, लखनऊ में होगा रिसेप्शन

टीम इंडिया के चयनकर्ता आरपी सिंह, कुलदीप यादव के साथ मसूरी में उनके संगीत समारोह में नाचते और आनंद लेते हुए नजर आए। एक वीडियो में रिंकू सिंह, टी. दिलीप और कुलदीप यादव के अन्य दोस्त, कुलदीप को ऊपर उठाकर उनकी संगीत सेरेमनी में नाचते दिख रहे हैं। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह को फिर से थोड़ा खुश देखकर अच्छा लगा।

पढ़ें :- Kuldeep and Anshika's Wedding Photos : एक-दूजे के हुए कुलदीप वंशिका, देखें- दोनों की शादी खूबसूरत तस्वीरें
Advertisement