मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में फेमस राधारानी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं और मंदिर की महिला सुरक्षाकर्मियों में झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला गार्ड और श्रद्धालु के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है।
पढ़ें :- रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है
इस दौरान कुछ पुरुष सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे है।जो श्रद्धालुओं को किनारे करके बीच बचाव की कोशिश करते नजर आये। इस दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी एक महिला श्रद्धालु को धक्का देती हुई नजर आयी। जिससे महिला जमीन पर गिर जाती है।
#mathura pic.twitter.com/SpHZhLKhYO
— Hello (@RishiSharm69371) April 17, 2025
पढ़ें :- 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जवाब मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ' पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को दिए खास गिफ्ट के बाद पार्लेजी की टॉफी आई चर्चा में
मीडिया रिपोर्ट्स ते अनुसार यह वायरल वीडियो 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। पंजाब से आई कुछ महिला श्रद्धालुओ की महिला सुरक्षाकर्मी से कहासुनी हो गई। जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से मंदिर के दूसरे गेट से प्रवेश करने के लिए कह रही थी।
इस बात पर कुछ महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों से बहस करनी शुरु कर दी देखते देखते बहस मारपीट तक पहुंच गई।जैसे ही हालात और खराब हुए, मंदिर में तैनात पुरुष गार्ड्स ने मोर्चा संभाला और महिलाओं को रोकने की कोशिश की। वीडियो में एक गार्ड को गुस्से में एक महिला श्रद्धालु को जमीन पर गिराते भी देखा गया जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया।