Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची भीषण तबाही; अब तक 122 लोगों की मौत, 64 लापता

Video: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची भीषण तबाही; अब तक 122 लोगों की मौत, 64 लापता

By Abhimanyu 
Updated Date

Nepal Floods and Landslides Disaster: पड़ोसी देश नेपाल में बारिश के बाद आयी बाढ़ और भूस्खलन से भीषण तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या रविवार को 122 हो गई, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। साथ ही 64 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन ठप हो गया है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी और मध्य नेपाल का बड़ा हिस्सा बाढ़ और भूस्खलन के कारण शुक्रवार से जलमग्न है। इस दौरान कम से कम 195 मकान और आठ पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस आपदा में 122 में से 48 मौतें काठमांडू घाटी में हुई है। इसके अलावा, धादिंग जिले में शनिवार को एक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 19 लोगों की मौत हो गई। भक्तापुर शहर में भूस्खलन में एक मकान ढहने से पांच लोगों की मौत की खबर है।

सुरक्षाकर्मियों ने करीब 3,100 लोगों को बचाया जा चुका है। इसे काठमांडू घाटी में पिछले 40-45 साल में इतनी विनाशकारी बाढ़ माना जा रहा है। मंगलवार तक नेपाल में बारिश जारी रहने के अनुमान है, लेकिन रविवार को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई राजमार्ग और सड़कें बंद हैं। सड़क बंद होने के कारण विभिन्न स्थानों पर हजारों यात्री भी फंसे हुए हैं।

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी

इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलेपमेंट (ICIMOD)  की एक रिपोर्ट में कहा गया कि काठमांडू की मुख्य नदी बागमती शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी तथा मध्य नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Advertisement