देवरिया। यूपी (UP) के देवरिया जिले (Deoria District) से दबंगों का अमानवीय चेहरा (Inhuman Face) सामने आया है। यहां दिन दहाड़े दबंगों ने एक युवक को लात-घूसों से पीटा और चप्पल पर थूककर उसे चटवाया। युवक बार-बार छोड़ने की विनती करता रहा, लेकिन दबंगों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाई। उनके इस बर्बर व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया, जिसे देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
29 नवंबर की घटना
इस मामले में पीड़ित युवक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 29 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान रास्ते में सकरापार और गोबराई गांव (Gobrai Village) के चार लड़कों ने उसे पकड़ लिया और बिना किसी कारण के उसे पीटना शुरू कर दिया। लात, घूंसों और बेल्ट से बेटे को कई चोटें आईं। मां ने आगे बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने चप्पल पर थूककर बेटे को चटवाया और इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दिया।
देवरिया में पीडीए समाज के एक युवक को चप्पल से थूक चटवाया जा रहा है, और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
भाजपा सरकार में सामंतियों का बोलबाला है। pic.twitter.com/pkxeuGevRw
पढ़ें :- Video-शिव मंदिर में दर्शन करने आई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, इंसानियत शर्मसार
— Luffy Maurya (@luffyspeaking) December 1, 2025
गांव के लोगों का आरोप
गांव के लोगों का आरोप है कि ये लड़के अक्सर परेशान करते रहते हैं, लोगों से झगड़ा करते हैं और मारपीट भी करते हैं। डर की वजह से लोग इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं करते।
देवरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी
पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...
फिलहाल देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।