Kannauj News: हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सांसद अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ तीखी झड़प और मारपीट हुई। जिसमें सपा की एक महिला नेत्री और बाकी कार्यकर्ता मुकेश पाल देशबंधु के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु को सपा कार्यकर्ता पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कथित तौर पर सपा की नेत्री मुकेश पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रही है। अखिलेश यादव और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने के विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, थप्पड़बाजी और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मुकेश पाल देशबंधु जमीन पर गिर गए।
ये पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।
कन्नौज मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का पुतला फूं-कने का प्रयास करने वाले मुकेश देशबंधु को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने छे-ता!
@yadavakhilesh https://t.co/qurJUeYEqd
पढ़ें :- लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं: अखिलेश यादव
— Adv Vipin Nagar (@VipinNagarX) October 24, 2026