इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (Indore City) से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पैरेंट्स के पैरों तले से जमीन खिसका दी है। अन्नपूर्णा थाना (Annapurna Police Station) इलाके में शूटिंग एकेडमी (Indore Shooting Academy) चलाने वाले कोच मोहसिन खान (Coach Mohsin Khan) पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जब पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार किया और उसके मोबाइल की जांच की तो सभी के होश उड़ गए। मोबाइल में करीब 100 से ज्यादा लड़कियों से चैट और 10 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो दिखे। ज्यादातर वीडियो अश्लील थे। फिलहाल, पुलिस ने छेड़छाड़, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोच को जेल भेज दिया है।
पढ़ें :- UP BJP अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-आप जैसों के लिए सनातन सिर्फ एक चुनावी स्टंट और वोट बैंक साधने का है फॉर्मूला
इंदौर से बहुत बड़ी खबर
– मोहसिन ख़ान ने शूटिंग एकेडमी को बना दिया हवास का अड्डा
– कोचिंग के बहाने करता था लड़कियों का यौन शोषण
– हिंदू खिलाड़ी लड़किया बनती थी निशानामोहसिन ख़ान के फ़ोन में 100 से ज़्यादा लड़कियों के वीडियो और अश्लील चैट मिले हैं
मोहसिन ख़ान एकेडमी का कोच था pic.twitter.com/zLddLEu9Av
पढ़ें :- यूपी में ब्राह्मण फिर निशाने पर, BHU की परीक्षा में पूछा गया विवादित सवाल, ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने महिलाओं के विकास में बाधा डाली?
— vishwajeet kumar (@vjeett05) May 22, 2025
भोपाल रेप और ब्लैकमेलिंग जिहादी कांड के बाद अब इंदौर शहर से लड़कियों को टारगेट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शूटिंग रेंज में नंबर वन खिलाड़ी बनने का सपना लेकर आने वाली लड़कियों के निशाने पर तो उनका टारगेट होता था, लेकिन ट्रेनर मोहसिन का टारगेट लड़कियां थीं। मोहसिन गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन उसके मोबाइल से मिली चैट डिटेल और वीडियो से उसके काले मंसूबे उजागर हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़कियां ज्यादातर हिंदू हैं। माना जा रहा है कि मोहसिन हिंदू लड़कियों को ही टार्गेट करता था।
मोहसिन की ऐसे खुली पोल
शूटिंग एकेडमी ( Shooting Academy) में 2021 से 2023 तक एक छात्रा ट्रेनिंग लेने जाती थी। उसके साथ भी मोहसिन ने अश्लील हरकत की थी। लेकिन, तब छात्रा चुप रह गई। फिर बीते मंगलवार को वह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और कोच मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कराया। छात्रा ने आरोप लगाया कि मोहसिन ने सिर्फ उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य छात्राओं के साथ भी छेड़खानी और अश्लील हरकतें की हैं। इसका पता चलने पर ही उसने केस दर्ज कराने का फैसला लिया। छात्रा ने इंदौर पुलिस को बताया, कोच मोहसिन राइफल पकड़ने के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था।
पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, बोले-रुपया गिरा, पेपर लीक हुआ, सरकार फिर भी ‘मजबूत’
छात्रा ने दर्ज कराई आपबीती
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जब छात्रा ने उसका विरोध किया, तो मोहसिन गुस्से में चिल्लाने लगा। धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसका करियर बर्बाद कर देगा। इस घटना के बाद छात्रा ने एकेडमी जाना छोड़ दिया। काफी दिन तक वह लोकलाज के कारण चुप रही। लेकिन, जब उसको पता चला कि मोहसिन ने कई छात्राओं के साथ ऐसा किया है, तब उसने रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला किया।
10 से ज्यादा लड़कियों के मिले कई अश्लील वीडियो
वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोहसिन को बुधवार को गिफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल की जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मोबाइल में 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ चैटिंग के सबूत मिले। 10 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो मिले। इन वीडियो में मोहसिन लड़कियों से साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मोहसिन को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अगर उसके खिलाफ और शिकायतें मिलती हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।