Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: Nick Jonas ने रखा प्रियंका चोपड़ा के गाउन पर पैर, Moment देख उड़ जाएंगे होश

VIDEO: Nick Jonas ने रखा प्रियंका चोपड़ा के गाउन पर पैर, Moment देख उड़ जाएंगे होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों साथ में कमाल लगते हैं। बीते दिनों दोनों को साथ में Billboard Music Awards (BBMA) में एक साथ स्पॉट किया गया।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

आपको बता दें, अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों की खूब तारीफ हुई। निक जोनस शो के होस्ट थे, वहीं प्रियंका शो में प्रेसेंटर थीं. माडिया के सामने प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ पोज दिया।

निक ने दिया जेंटलमैन होने का सबूत एक फैन अकाउंट ने प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में निक प्रियंका के करीब बढ़े ताकि वे उन्हें किस कर सकें, लेकिन गलती से उन्होंने प्रियंका के गाउन पर पैर रख दिया।


प्रियंका थोड़ा लड़खड़ाईं, लेकिन ये देख निक जोनस तुरंत ही नीचे झुके और प्रियंका की ड्रेस को ठीक किया और फिर दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिया। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने अब निक की खूब तारीफ कर रहे हैं।


एक फैन ने लिखा, ‘ये जेंटलमैन हैं।’ वहीं एक ने लिखा, ‘ये कितना अच्छा लग रहा है।’ प्रियंका का रहा जलवा बता दें, रविवार को लॉस एंजिलस में पूरे जोश के साथ बिलबॉर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन किया गया। तमाम परफॉर्मेंस के बीच भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक कैमेस्ट्री से नजरें हटाना मुश्किल था। प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही थीं।

पढ़ें :- Ananya Panday Cool Fashion: अनन्या पांडे ने बैकलेस ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम
Advertisement