Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video of Killing Terrorists: बारामूला में आतंकियों के खात्मे का वीडियो आया सामने; जान बचाने की कोशिश करते दिखे टेररिस्ट

Video of Killing Terrorists: बारामूला में आतंकियों के खात्मे का वीडियो आया सामने; जान बचाने की कोशिश करते दिखे टेररिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Video of Killing Terrorists: जम्मू कश्मीर के बारामूला में पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया था। अब इस एनकाउंटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर में छिपे आतंकियों पर गोलियों की बौछार की जा रही है। इस दौरान एक आतंकी भागने की कोशिश में मारा जाता है।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनकाउंटर का यह वीडियो ड्रोन के जरिये लिया गया है। 28 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग से एक आतंकी हथियार लिए हुए दौड़ता हुआ बाहर निकलता और वह चारदीवारी की तरफ पेड़ों की तरफ भागने की कोशिश करता है। इस दौरान उस पर गोलियों की बौछार होती है और आतंकी नीचे गिरता है। फिर दोबारा उठकर पेड़ों की तरफ भागता है। तभी सुरक्षाबल के जवान उसके ऊपर गोलियां बरसा देते हैं। गोलियों से दीवार भी छलनी हो जाती है और सफेद गुबार उठती नजर आती है।

पढ़ें :- बिजनौर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, सवाल ये है कि​ भ्रष्टाचार की जवाबदेही कौन तय करेगा?

गौरतलब है कि बारामूला के चाक थापर क्रीरी में चलाए गए सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में तीन हार्डकोर आतंकी मारे गए थे। इस दौरान बड़ी मात्रा में असलहे और हथियार भी बरामद हुए थे। वहीं, किश्तवाड़ा में हुए एक अलग आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए थे।

Advertisement